लखनऊ में नशा मुक्ति पहल: भाषा विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने युवाओं को नशे के खतरों से कराया अवगत

0
23

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत–100 संडे अभियान’ के तहत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने चक्करपुरवा गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लखनऊ से जुड़ी कैडेट्स ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया.

कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में चले इस अभियान में कैडेट्स ने ग्रामीणों से संवाद कर नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसानों की जानकारी दी. उन्होंने युवाओं से नशे से तौबा करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया.

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. बुशरा अलवेरा के निर्देशन में हुए इस आयोजन ने सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति कैडेट्स की प्रतिबद्धता को उजागर किया. विश्वविद्यालय की एनसीसी विंग युवाओं के भीतर अनुशासन और समाज सेवा की भावना मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here