एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: दोहा में एशियाई युवा सितारों की जंग, 16 नवंबर को भारत A बनाम पाकिस्तान A का बड़ा मुकाबला

DP वर्ल्ड एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025, 14 से 23 नवंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा। भारत A और पाकिस्तान A के बीच महामुकाबला 16 नवंबर को होगा। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Sony Sports Network और SonyLIV पर देखें।

0
133

क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच से भरा पखवाड़ा आने वाला है DP वर्ल्ड एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का आगाज़ 14 नवंबर से 23 नवंबर तक दोहा, कतर में होगा। यह टूर्नामेंट एशिया के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने जा रहा है, जहां भविष्य के क्रिकेट सितारे आमने-सामने होंगे।

टूर्नामेंट की झलकियां

सभी मैच वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर को दो मुकाबलों से होगी —

  • पाकिस्तान A बनाम ओमान (12:00 PM)
  • भारत A बनाम यूएई (5:00 PM)

सबसे चर्चित मुकाबला रहेगा — भारत A बनाम पाकिस्तान A, जो रविवार, 16 नवंबर को रात 8:00 बजे खेला जाएगा।

यह मैच युवा क्रिकेटरों के बीच की सबसे बड़ी भिड़ंत मानी जा रही है, जिसमें सबकी नज़रें भारत के उभरते सितारों जितेश शर्मा और वैभव सुर्यवंशी पर होंगी। सेमीफाइनल 21 नवंबर को होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 23 नवंबर (रात 8:00 बजे) खेला जाएगा।

भाग लेने वाली टीमें (Participating Teams):

ग्रुप A:

श्रीलंका A, बांग्लादेश A, अफगानिस्तान A, हांगकांग

ग्रुप B:

भारत A, पाकिस्तान A, यूएई, ओमान

भारत A टीम (India A Squad):

प्रियांश आर्य, वैभव सुर्यवंशी, नेहाल वाधेरा, नमन् धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), रामंदीप सिंह, हर्ष दुबे, अशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुर्जपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, युधवीर सिंह चारक, अभिषेक पोरेल (wk), सुयश शर्मा।
स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह ब्रार, कुमार कुशाग्र, तनुष कोटियन, समीर रिज़वी, शैख राशिद।

पाकिस्तान A टीम:

इर्फान खान (कप्तान), यासिर खान, मोहम्मद नईम, मुहम्मद फैक, माज सादाकत, ग़ाज़ी ग़ोरी, मुहम्मद शाहज़ाद, साद मसूद, अरफ़त मिन्हास, मुबासिर खान, शाहिद अज़ीज़, सुफ़यान मोकीम, उबैद शाह, मुहम्मद सलमान, अहमद दानियाल।

ओमान टीम:

हम्माद मिर्ज़ा (कप्तान), वसीम अली, सफयान यूसुफ (wk), आर्यन बिष्ट, सैशिव नारायण, ज़िक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, शफीक जान, समय श्रीवास्तव, मुझाहिर रज़ा, मोहम्मद यूसुफ, शुऐब इस्माइल, जय ओडे़द्रा, पृथ्वी माछी, उबैदुल्लाह।

अफगानिस्तान A टीम:

दरविश रसूली (कप्तान), सिदीकुल्लाह अटल, नूर रहमान, मोहम्मद इशाक (wk), जुबायद अकबरी, इमरान मीर, रहमानुल्लाह जद्रान, इजाज अहमद अहमदजई, नंगयाल खरोती, क़ैस अहमद, एएम ग़ज़नफ़र, बिलाल सामी, अब्दुल्लाह अहमदज़ई, फ़रीदून दावूदज़ई, फ़रमानुल्लाह साफ़ी।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में दर्शक SonyLIV ऐप पर सभी मैचों का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
टीवी पर मुकाबले देखिए Sony Sports Ten 1 SD और HD चैनल्स पर।

टूर्नामेंट क्यों खास है?

  • एशिया की आठ उभरती टीमें पहली बार एक साथ
  • भारत A और पाकिस्तान A के बीच युवा स्तर पर ऐतिहासिक भिड़ंत
  • दोहा के खूबसूरत स्टेडियम में 10 दिनों का हाई-वोल्टेज क्रिकेट
  • भविष्य के सुपरस्टार्स – जितेश शर्मा, प्रियांश आर्य, वैभव सुर्यवंशी जैसे खिलाड़ी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एशियाई क्रिकेट के अगले अध्याय की झलक है।
14 से 23 नवंबर तक दोहा में हर दिन होगा जुनून, जज़्बा और जश्न का खेल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here