नागपंचमी पर महाकाल परिसर में भगदड़, 13 लोगों की आई चोर। बिहार के लखिसराय में भगदड़ से 7 लोगों की मौत।

0
15

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। यहां करंट फैलने की अफवाह फैलने से लोग-एक दूसरे के ऊपर गिर गए। दबाव के चलते 13 लोगों को चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद 3 को छोड़कर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस की माने तो नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए करीब 40 हजार श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी थी। अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। यह मंदिर महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर है। यह मंदिर सिर्फ नागपंचमी के दिन ही खोला जाता है। जिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल लिया है, ताजा जानकारी के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

इधर बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार के चलते भारी भीड़ पहुंची।भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई।लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here