राम मंदिर चढ़ावा विवाद:जांच के साथ तेज हुई सियासत…ट्रस्ट की सफाई से लेकर नेताओं की बयानबाजी तक घमासान

0
40

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मामले में गठित SIT अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, जबकि पुलिस आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर चुकी है। दूसरी ओर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सामने आकर सफाई दी है कि दान में मिली सभी वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिन सोने-चांदी की वस्तुओं के गायब होने के आरोप लगाए गए थे,उन्हें ट्रस्ट ने सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करते हुए दावा किया कि किसी भी प्रकार की चोरी नहीं हुई है।

इस्तीफों के बाद बढ़ी चर्चा

विवाद के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की खबर सामने आई। इसके साथ ही कृष्ण मोहन को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इन घटनाक्रमों ने मामले को और भी ज्यादा चर्चा का विषय बना दिया है। हालांकि ट्रस्ट का कहना है कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है,लेकिन विपक्ष इसे जवाबदेही से जोड़कर देख रहा है।

विपक्ष ने सरकार और ट्रस्ट पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केवल इस्तीफे से मामला खत्म नहीं हो सकता। उनका कहना है कि यदि एफआईआर दर्ज हुई है तो दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं संजय सिंह ने सवाल उठाया कि राम मंदिर का प्रबंधन धार्मिक संतों और सनातन परंपराओं से जुड़े लोगों को क्यों नहीं सौंपा जाता। कांग्रेस नेता अजय राय ने ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग करते हुए कथित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि केवल इस्तीफे से श्रद्धालुओं की भावनाओं को लगी चोट नहीं भर सकती।

सरकार का जवाब और पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध करते थे,वही आज मंदिर को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने जनता से ऐसे बयानों की पृष्ठभूमि समझने की अपील की। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूरे मामले में कानून अपना काम कर रहा है और जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आस्था के विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूरे मामले में कानून अपना काम कर रहा है और जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आस्था के विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

जांच और सियासत के बीच बड़ा सवाल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद अब सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रह गया है। ट्रस्ट की सफाई, प्रशासनिक बदलाव, पुलिस जांच और लगातार हो रही राजनीतिक बयानबाजी ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस का विषय बना दिया है। अब सभी की नजर SIT की जांच, अदालत की प्रक्रिया और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। साथ ही यह सवाल भी चर्चा में है कि क्या यह मामला पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया से सुलझेगा या आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस और तेज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here