हिटमैन अभी नहीं कहेंगे अलविदा!,BCCI ने अफवाहों को किया खारिज…रिटायरमेंट की खबर निकली गलत

0
13

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रोहित भविष्य में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे

BCCI ने अफवाहों को बताया बेबुनियाद

BCCI Slams Congress Leader's Remarks On Rohit Sharma's Fitness | Cricket  News - News18

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं,लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा,”ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। वह आगे भी भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे”। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि BCCI ने उन्हें 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं माना है। हालांकि BCCI के आधिकारिक बयान के बाद इन सभी अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से नहीं चला जादू

रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ा कदम, वनडे सीरीज की तैयारी के लिए  जल्दी पहुंचे लंदन - rohit sharma reaches England early to begin prepare for  odi series vs england

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने क्रमशः 11 और 26 रन बनाए। पिछले वर्ष उनसे वनडे टीम की कप्तानी लेकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद से लगातार ऐसी चर्चाएं हो रही थीं कि भारतीय टीम 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा कर रही है। पहले ही दो फॉर्मेट से ले चुके हैं संन्यास रोहित शर्मा पहले ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। 29 जून 2024 को भारत को टी-20 विश्व कप जिताने के बाद उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया। 7 मई 2025 इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की। ब वह केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत ने जीतें दो ICC ट्रॉफी

Rohit Sharma:रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का श्रेय राहुल द्रविड़ को  दिया, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रखी राय - Rohit Sharma Says India Won  Champions Trophy Following Processes Established During Rahul Dravid's  Tenure - Amar Ujala Hindi News Live

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2017 से 2025 के बीच तीनों प्रारूपों में कुल 142 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की,जिसमें भारत ने 103 मुकाबलों में जीत दर्ज की।

कप्तान के रूप में उनके प्रमुख रिकॉर्ड-
वनडे- 56 मैच, 42 जीत
टी-20 इंटरनेशनल- 62 मैच,49 जीत
टेस्ट- 24 मैच,12 जीत

रोहित शर्मा ने बड़े-बड़े खिताब अपने नाम किए।

चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद रोहित शर्मा दूसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान बने  | आकाशवाणी न्यूज़

टी-20 विश्व कप 2024
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
एशिया कप 2018
एशिया कप 2023

फिलहाल लॉर्ड्स वनडे पर सबकी नजर टिकी हुईं है,इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच होगा। रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर उठे सवालों के बीच BCCI की सफाई ने फिलहाल सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। और अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस बात पर रहेगी कि रोहित निर्णायक मुकाबले में बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं और भारत को सीरीज जिताने में क्या भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here