कहते हैं कि पहली बार जीतना इत्तेफाक हो सकता है, लेकिन दूसरी बार जीतना ‘कलेजा’ और ‘काबिलियत’ की निशानी है। Royal Challengers Bengaluru (RCB) की महिला टीम ने शुक्रवार को वूमेंस लीग का खिताब दूसरी बार उठाकर पूरी दुनिया को बता दिया कि अब जीतना उनके लिए अपवाद नहीं, बल्कि उनकी ‘आदत’ (Habit) बन चुकी है।
इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में चार चांद लगाने का काम किया RCB के किट पार्टनर PUMA India ने। जीत के तुरंत बाद PUMA ने एक ऐसा विजुअल सोशल मीडिया पर ड्रॉप किया, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
“वन्स इज़ हिस्ट्री, ट्वाइस इज़ हैबिट”
PUMA के इस वायरल विजुअल का टाइटल है— “Once is History, Twice is Habit” (एक बार इतिहास, दूसरी बार आदत)। इस पोस्टर में कप्तान स्मृति मंधाना का ‘किलर लुक’ टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। स्मृति ने आंखों पर कूल शेड्स लगाए हैं, जिनके रिफ्लेक्शन (शीशे) में RCB के दोनों खिताब—2024 और 2026—साफ चमक रहे हैं।
तस्वीर में स्मृति के साथ टीम की दो और धाकड़ खिलाड़ी, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल, जीत का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। यह विजुअल इस बात का सबूत है कि RCB अब सिर्फ खिताब के पीछे भागने वाली टीम नहीं, बल्कि बेंचमार्क सेट करने वाली चैंपियन बन गई है।
लिमिटेड एडिशन ‘चैंपियंस टी-शर्ट’ लॉन्च
फैंस की दीवानगी को देखते हुए PUMA ने इसी स्लोगन वाली एक ‘लिमिटेड एडिशन चैंपियंस टी-शर्ट’ भी बाजार में उतार दी है। यह टी-शर्ट PUMA के ऑफिशियल ऑनलाइन चैनल्स पर उपलब्ध है, जिसे पहनकर फैंस अपनी टीम की कंसिस्टेंसी (निरंतरता) का जश्न मना रहे हैं।
PUMA का ‘वूमेंस पावर’ पर दांव
WPL की शुरुआत से ही PUMA, RCB का किट पार्टनर रहा है। PUMA का दर्शन रहा है कि ‘क्रिकेट सबका खेल है’ (Cricket Is Everyone’s Game)। वूमेंस स्पोर्ट्स में PUMA का यह निवेश अब रंग ला रहा है। स्मृति और उनकी सेना ने यह साबित कर दिया कि असली जीत वही है जो बार-बार दोहराई जाए।




