बांकीपुर बना बिहार की राजनीति का नया रणक्षेत्र
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव अब बिहार की राजनीतिक लड़ाइयों में शामिल हो गया है…भाजपा ने अपने संगठन के युवा चेहरे अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को मैदान में उतारकर नितिन नबीन वाली सीट बचाने के लिए उम्मीदवार बनाया है…वहीं जनसुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को चुनावी मैदान में उतारा है,जबकि RJD ने एक बार फिर रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया है। इस मुकाबले ने चुनाव को पूरी तरह त्रिकोणीय बना दिया है।

नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद सीट क्यों खाली हुई?
बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई…इसी वजह से निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव घोषित किया…30 जुलाई को मतदान होगा,जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम सामने आएंगे।

BJP ने अभिषेक कुमार ‘बंटी’ पर क्यों जताया भरोसा?
भाजपा ने इस सीट पर संगठन में लंबे समय से सक्रिय अभिषेक कुमार ‘बंटी’ को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का मानना है कि उनकी मजबूत संगठनात्मक पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता चुनाव में फायदा पहुंचाएगी।
अभिषेक कुमार ‘बंटी’ की पहचान
वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
पूर्व पटना महानगर BJYM अध्यक्ष
दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके
मंडल मंत्री और महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके
कायस्थ समाज से आते हैं
बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक सक्रिय अनुभव
जनसुराज पार्टी ने सबसे बड़ा दांव खेला
जनसुराज पार्टी ने अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है….हालांकि पिछली बार इसी सीट पर जनसुराज उम्मीदवार को बेहद कम वोट मिले थे,लेकिन इस बार पार्टी सीधे अपने सबसे बड़े चेहरे के साथ मैदान में है।
RJD ने फिर दोहराया रेखा गुप्ता पर भरोसा
राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर रेखा गुप्ता को टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने 46 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे और दूसरे स्थान पर रही थीं। RJD को उम्मीद है कि इस बार सत्ता विरोधी माहौल का फायदा मिल सकता है।





