कांग्रेस के रायबरेली में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। राहुल गांधी के महाराष्ट्र में दिए बयान पर पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी बेटियों को भड़का रहे हैं, राहुल गांधी कहते हैं कि मनुस्मृति से बाहर निकल आएं। उन्होंने कहा कि काल गणना मनु ने दी। राहुल जी,यह आपके नाना ने नहीं दी है, परनाना ने नहीं दी है, आपकी दादी ने नहीं दी है। सीएम योगी ने कहा राहुल गांधी के रूप में ये देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के रूप में जवाबदेह बनाता है। बता दें, सीएम योगी रायबरेली में वीर सेनानायक राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं, उसका कोई भविष्य नहीं होता। दुर्भाग्य से भारत की परंपरा और मूल्यों को विस्मृत करके भ्रम में डालकर एक ठेका ले लिया है, भारत के खिलाफ षडयंत्र करने का।





