राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज। SIT के जांच रिपोर्ट सौंपने के 2 दिन बाकी, होंगे बड़े खुलासे।

0
31

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे चोरी से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दान से जुड़े कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर अपनी दलीलें रखी जा सकती हैं। देशभर की नजरे इस बात पर टिकी है कि इस मामले में दायर याचिकाओं पर अदालत का रुख क्या होगा। याचिकाओं में राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए दान और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले चढ़ावे और उससे जुड़े वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उनका तर्क है कि स्वतंत्र एजेंसी की जांच से पूरे मामले के तथ्यों को सामने लाने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। हालांकि, किसी भी आरोप पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT अंतिम रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में है। शासन द्वारा तय 15 जुलाई की समयसीमा में अब केवल दो दिन ही बचे हैं। उधर जांच भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में अब तक सामने आए तथ्यों के साथ और नए खुलासे भी हो सकते हैं। मिले साक्ष्यों के आधार पर कुछ और लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की गई है, अंतिम रिपोर्ट में नए नामों का खुलासा होने की पूरी संभावना।

उत्तरप्रदेश शासन ने 13 जून को विशेष जांच दल का गठन किया था। SIT ने 15 जून से औपचारिक जांच शुरू की और मंदिर परिसर, चढ़ावे की गणना व्यवस्था, रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया था। जांच के शुरुआती में ही SIT ने कई अहम तथ्य जुटाए थे और एक सप्ताह में प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। उस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि करीब 40 दिनों में चढ़ावे में हेराफेरी और चोरी की लगभग 70 घटनाओं के संकेत मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here