पटना में छात्रों का प्रदर्शन। लाठीचार्ज के बाद भी डटे रहे छात्र।BPSC TRE-4 परीक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन तेज।

0
34

बिहार में BPSC TRE-4 परीक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार को जोरदार हो गया। गर्दनीबाग में धरने पर बैठे छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी छात्र पटना के जेपी गोलंबर पहुंचे,जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। बड़ी संख्या में पुलिस और CRPF जवानों की मौजूदगी के बावजूद छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। पुलिस और CRPF के जवानों की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्र डाकबंगला की तरफ बढ़ने लगे। बैरिकेडिंग टूटने के बाद मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने के कारण प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र का सिर फट गया, जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के बीच प्रदर्शन कर रहे छात्र शैंपू लगाकर नहाते भी दिखे।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग TRE-4 परीक्षा में PT और Mains के बीच नेगेटिव मार्किंग को हटाने और 100 फीसदी डोमिसाइल लागू करने की है। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र पिछले दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। TRE-4 अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार और संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम बनाया था। फिलहाल पटना में छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-𝐀𝐊-𝟒𝟕 से छात्रों पर गोलियां बरसाने वाली निरंकुश एनडीए सरकार चौतरफा हुए आलोचना और विपक्ष के दबाव में आकर गोलीबारी तो छोड़ सकती है पर लाठीचार्ज नहीं छोड़ सकती! इस सरकार का छात्रों के प्रति तानाशाही रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर आंदोलनरत छात्रों पर बिहार की जुल्मी सरकार ने अत्याचार किया…।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here