स्पेन का फाइनल टिकट और टीम इंडिया का ‘वर्ल्ड कप कनेक्शन’, जानिए क्यों हो रही चर्चा

0
30

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। 2010 के बाद यह पहली बार स्पेन विश्व कप का फाइनल खेलेगा। लेकिन इस उपलब्धि की चर्चा सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं है।

FIFA World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन…टीम इंडिया का खास कनेक्शन

फीफा वर्ल्ड कप: दमदार खेल के दम पर स्पेन फाइनल में पहुंचा, फ्रांस को दी 2-0  से मात | FIFA World Cup: Spain Beat France 2-0 to Storm Into the Final

साल 2010 में जब स्पेन ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था,उसके अगले ही साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था। अब 2026 में एक बार फिर स्पेन विश्व कप फाइनल में पहुंचा है और अगले वर्ष 2027 में वनडे क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस इस ऐतिहासिक संयोग को टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।

FIFA World Cup 2026 में स्पेन का शानदार प्रदर्शन

FIFA WC 2026: स्पेन ने काटा फाइनल का टिकट, फ्रांस को 2-0 से हराया,  ओयरजाबल-पोरो ने किए गोल

स्पेन ने इस विश्व कप में बेहद संतुलित खेल दिखाया है। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत डिफेंस रहा है। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने अब तक सिर्फ एक गोल खाया है, जो उसकी रक्षात्मक मजबूती को दर्शाता है। वही 2010 में विश्व चैंपियन बनने के बाद स्पेन का प्रदर्शन लगातार तीन विश्व कप में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। 2014 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई, जबकि 2018 और 2022 में उसका सफर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में समाप्त हो गया। लेकिन इस बार टीम ने दमदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।

फाइनल में किससे होगा मुकाबला?

FIFA World Cup 2026 में अब स्पेन का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 16 जुलाई की रात 12:30 बजे अटलांटा में होगा। वही अर्जेंटीना की अगुआई लियोनेल मेसी कर रहे हैं,जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इंग्लैंड की टीम कप्तान हैरी केन और जूड बेलिंघम के दम पर दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।

FIFA World Cup 2026 Semi Final: फ्रांस-स्पेन और अर्जेंटीना-इंग्लैंड में  महामुकाबला, जानें भारत में कब और कितने बजे देखें मैच - News TV India

टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत या महज संयोग?

ICC names T20 World Cup 2026 team of the tournament: Sanju Samson, Jasprit  Bumrah lead India's charge | Mint

स्पेन के फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच 2027 वनडे विश्व कप को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। 2011 की यादें एक बार फिर ताजा हो रही हैं और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि क्या इतिहास खुद को दोहरा सकता है। हालांकि,खेल विशेषज्ञ इसे केवल एक रोचक संयोग मानते हैं। क्रिकेट और फुटबॉल पूरी तरह अलग खेल हैं और दोनों के परिणामों का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। इसके बावजूद खेलों में ऐसे ऐतिहासिक संयोग फैंस के बीच रोमांच और उम्मीद का माहौल जरूर बना देते हैं। अब सबकी नजरें फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल पर हैं। देखना दिलचस्प होगा कि स्पेन दूसरी बार विश्व चैंपियन बनता है या अर्जेंटीना-इंग्लैंड में से कोई टीम उसका सपना तोड़ती है। वहीं भारतीय क्रिकेट प्रेमी भी इस संयोग को 2027 विश्व कप के लिए शुभ संकेत मानकर उम्मीद लगाए बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here