राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला:फर्जी रसीद बुक बरामद। रसीद काटकर भी रामभक्तों को खूब लूटा।

0
118

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चल रही जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। सिर्फ दान से नहीं फर्जी रसीद काटकर भी रामभक्तों को लूटा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर राम मंदिर के नाम पर बनाई गई पुरानी फर्ज़ी चंदे की रसीद बुक बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि आरोपी न केवल चंदा चोरी करते थे बल्कि फर्ज़ी रसीद काट कर चंदा देने वालों से पैसे भी ऐंठ लेते थे। आरोपियों के पास से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी फर्ज़ी रसीद बुक भी मिली है।

फर्जी रसीद से कितनी लूट हुई ?

अब इस पूरे मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी रसीदों का इस्तेमाल कब से और कितने समय तक किया गया और इससे कितनी रकम जुटाई गई। जांच एजेंसियां आरोपियों के संपर्कों, उनके आर्थिक लेन-देन और जो दस्तावेज बरामद हुए है उसकी जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

एक बार फिर सवालों के घेरे में चंपत राय

पुरानी चोरी पकड़ी जाने और कार्रवाई नहीं करने पर चंपत राय पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद आरोप है कि तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने 5 जून को ही चोरी पकड़ ली थी और पुलिस की मदद के कथित चोरी के पैसे भी बरामद कर लिए, इसके बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here