PM मोदी के राजनीति में 25 साल पूरे: कहा- ‘जब तक देश विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा We Will Do It’

0
51

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन और राजनीति में अपने 25 साल पूरे होने पर एक विशेष संबोधन दिया है. इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक सफर, अनुभव और देश के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं.

‘वी विल डू It’ का संकल्प

‘वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे.’ पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस नारे का 19 बार जिक्र किया. उन्होंने एक घंटे की स्पीच में कहा, ‘जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक न थकूंगा, न रुकूंगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक देश पूरी तरह विकसित नहीं हो जाता, तब तक उनका यह सेवा भाव और संघर्ष जारी रहेगा.अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे किसी व्यक्तिगत पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि एक तयशुदा मिशन के साथ काम कर रहे हैं. विरोधियों और चुनौतियों से मिलने वाली सीख को उन्होंने अपनी ताकत बताया.

विरासत और विकास का संतुलन

पीएम मोदी ने प्राचीन भारत के गौरव को वापस पाने और वर्तमान समय में तकनीकी, कृषि तथा अन्य क्षेत्रों में देश को सिरमौर बनाने पर विशेष बल दिया गया. उनके अनुसार, यह समय आराम करने का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी क्षमता झोंक देने का है. प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक पड़ाव के जश्न के तहत उनके पैतृक शहर वडनगर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. वाराणसी से चलकर पहुंचे बाइकर्स दल ने स्थानीय परंपराओं में हिस्सा लिया, ऐतिहासिक स्थलों पर जलाभिषेक किया और सामूहिक वृक्षारोपण अभियान में योगदान दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here