SBI अफसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी को उतारा मौत के घाट, धोखा देने का लगाया आरोप। फिर खुद की ली जान।

0
44

लखनऊ। SBI के फील्ड ऑफिसर मानस वाजपाई ने पारिवारिक विवाद में बैंक रिलेशनशिप मैनेजर अपनी पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया। दरअसल गुरुवार दोपहर करीब 12:05 बजे मानस कार से ICICI बैंक पहुंचा। फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया। इसके बाद 12:30 बजे वह सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मानस पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद उसने सबसे पहले कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद मानस ने बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी। शीबा मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। मानस को डर था कि उसके मरने के बाद बहन की देखभाल कौन करेगा? इसके बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली। वारदात लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच की। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है।

लेकिन, मानस ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया था। जिसमें लिखा-
‘मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी (दिव्या की) बहन प्रज्ञा और उनके (प्रज्ञा के) पति भरत यादव को सब कुछ पता है।’

बता दें दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं, जो रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दिव्या की शादी 12 साल पहले मानस से हुई थी। दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। दिव्या ने एक साल पहले पति मानस बाजपेयी से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह अलग रहने लगी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here