तिब्बत से आई बाढ़, नेपाल में तबाही। 16 लोगों की मौत, कई लापता। बिहार के 8 जिलों में अलर्ट।

0
35

तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा जिससे टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों में नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए। रसुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता हैं। टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। 25 लोगों को बचाया गया है। रेस्क्यू में 14 हेलिकॉप्टर लगे हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत के लिए सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी भेजा जा रहा है। बालेन ने नदी किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

बाढ़ के असर को देखते हुए बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है।बिहार के 8 जिलों में अलर्ट है, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिला हाई अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

रसुवा में पिछले 24 घंटे में 7 मिमी से ज्यादा बारिश नहीं हुई, इसलिए बाढ़ की वजह स्थानीय बारिश नहीं है। अधिकारियों को मानना है कि तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने से अचानक पानी भोटे कोशी में आया। एक स्टडी के मुताबिक, भोटे कोशी बेसिन में 122 ग्लेशियल झीलें हैं। कौन-सी झील फटी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सैटेलाइट इमेज और तकनीकी जांच से स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here