फीफा वर्ल्ड कप 2026 : पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। 2010 के बाद यह पहली बार स्पेन विश्व कप का फाइनल खेलेगा। लेकिन इस उपलब्धि की चर्चा सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं है।
FIFA World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन…टीम इंडिया का खास कनेक्शन

साल 2010 में जब स्पेन ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था,उसके अगले ही साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था। अब 2026 में एक बार फिर स्पेन विश्व कप फाइनल में पहुंचा है और अगले वर्ष 2027 में वनडे क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस इस ऐतिहासिक संयोग को टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।
FIFA World Cup 2026 में स्पेन का शानदार प्रदर्शन

स्पेन ने इस विश्व कप में बेहद संतुलित खेल दिखाया है। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत डिफेंस रहा है। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने अब तक सिर्फ एक गोल खाया है, जो उसकी रक्षात्मक मजबूती को दर्शाता है। वही 2010 में विश्व चैंपियन बनने के बाद स्पेन का प्रदर्शन लगातार तीन विश्व कप में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। 2014 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई, जबकि 2018 और 2022 में उसका सफर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में समाप्त हो गया। लेकिन इस बार टीम ने दमदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
फाइनल में किससे होगा मुकाबला?
FIFA World Cup 2026 में अब स्पेन का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 16 जुलाई की रात 12:30 बजे अटलांटा में होगा। वही अर्जेंटीना की अगुआई लियोनेल मेसी कर रहे हैं,जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इंग्लैंड की टीम कप्तान हैरी केन और जूड बेलिंघम के दम पर दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।

टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत या महज संयोग?





