भारत के लिए करो या मरो की जंग, तीसरे टी20 में जीत के साथ सीरीज में वापसी करना चाहेगा भारत

0
55

नॉटिंघम में आर-पार की लड़ाई, भारत के लिए जीत अब बनी मजबूरी

कमबैक का आखिरी मौका! तीसरे टी20 में जीत की तलाश में टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 07 जुलाई यानी मंगलवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा…5 मैचों की T-20 सीरीज में भारत पहले से ही पिछड़ चुकी है….भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है…वही पिछले मैच में मिली हार के बाद भारत 0-1 से पीछे है…और अब सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, संजू सैमसन फिर हो सकते हैं बाहर

दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने एक बदलाव करते हुए संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया था…हालांकि वैभव अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके…लेकिन टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसबनाए रखने के मूड में है…साथ ही माना जा रहा है कि तीसरे मुकाबले में भी उन्हें प्लेइिंग इलेवन में जगह मिलेगी। यदि ऐसा होता है तो अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लगातार दूसरे मैच में भी बाहर बैठना पड़ सकता है। ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के कंधों पर होगी। साथ ही मध्यक्रम में तीसरे नंबर पर ईशान किशन और चौथे स्थान पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि भारतीय टीम बल्लेबाजी क्रम में किसी बड़े बदलाव के बिना ही मैदान पर उतरेगी

भारत करेगा बड़ा बदलाव? बिश्नोई बाहर,प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका…

बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN... तीसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की  प्लेइंग-11, वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें - india vs england 3rd t20i playing  11 ravi bishnoi out prince yadav ...

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया की गेंदबाजी संयोजन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर टीम की परिस्थितियों को देखते हुए…प्लेइंग-11 में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतारने पर विचार कर रहे हैं…ऐसे में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वही मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में बिश्नोई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इतना ही नहीं पारी के 17वें ओवर में उन्होंने 29 रन लुटा दिएअपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च करने के बाद उनकी गेंदबाजी सवालों के घेरे में आ गई है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त पेसर के साथ उतरने की रणनीति बना सकता है। ऐसे में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू या वापसी का मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रिंस यादव की सबसे बड़ी ताकत नई गेंद से स्विंग हासिल करना और पिच से अतिरिक्त मूवमेंट निकालना है। हालांकि भारतीय टीम तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करने की कोशिश करेगी…ताकि सीरीज में बराबरी हासिल करने की उम्मीद बरकरार रखी जा सके।

भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20: किसे मिलेगा मौका, कौन होगा बाहर?

भारत संभावित प्लेइंग-11 :-
अभिषेक शर्मा,वैभव सूर्यवंशी,ईशान किशन (विकेटकीपर),श्रेयस अय्यर (कप्तान),तिलक वर्मा,अक्षर पटेल,शिवम दुबे,हर्षित राणा,वरुण चक्रवर्ती,अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग-11 :-

फिल सॉल्ट,जोस बटलर (विकेटकीपर),हैरी ब्रूक (कप्तान),जैकब बेथेल,टॉम बेंटन,सैम करन,विल जैक्स,लियाम डॉवसन,जोश टंग,आदिल राशिद और जोफ्रा आर्चर

India vs England 2nd T20 highlights: Brilliant Bumrah gives Ind thrilling  last-over win over Eng - IBTimes India

मंगलवार को तीसरे T-20 मुकाबले में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 को देखते हुए नॉटिंघम में रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है,जहां भारतीय टीम सीरीज में जीत के साथ वापसी के इरादे से उतरेगा,जबकि इंग्लैंड अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगा। दरअसल भारत को इंग्लैंड सीरीज में बने रहने के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प…इसके अलावा भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं,बल्कि सीरीज में वापसी का सुनहरा मौका है। अगर टीम इंडिया तीसरा टी20 जीतने में सफल रहती है तो सीरीज में बराबरी की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। लेकिन एक और हार भारत को सीरीज गंवाने की कगार पर पहुंचा सकती है। ऐसे में नॉटिंघम में भारतीय खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here