प्रतापगढ़ में गरजे मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ- ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा’। अयोध्या पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं।

0
111

उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ के दौरे पर पहुंचे, जहां राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं पर सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। सीएम योगी ने BPSC टॉपर श्रद्धा पांडे को मंच पर सम्मानित किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसें।

वक्फ के नाम पर नहीं खुलता विपक्ष का मुंह- सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- मैं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस से पूछता हूं कि अयोध्या में जिस कथित चोरी को लेकर तुम हिन्दू आस्था पर खिलवाड़ कर रहे हो, एक भी बार बताओ कि वक़्फ़ के नाम पर हजारों हेक्टेयर जमीन प्रदेश और देश में बेची गई, जो जमीन गरीब की थी, कमजोर की थी, जिसको गरीबों को पट्टा दिया जा सकता था। इन्होंने वक़्फ़ के नाम पर जमीनों पर कब्जा करवाकर बेचकर कुछ चुनिंदा लोगों का वारा न्यारा किया। कांग्रेस-समाजवादी पार्टी एकबार भी नहीं बोली।

गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा- सीएम

सपा और कांग्रेस पर मुख्यमंत्री ने तीखा हमला बोलते हुए कहा- “सपा और कांग्रेस बाबरी ढांचे का समर्थन करती थीं, आज गिरगिट की तरह रंग बदल रही हैं। अयोध्या पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि- ‘तुम्हारी आस्था कब से अयोध्या से हो गई? आस्‍था की बातें रामभक्त बोलें, इन्हें बोलने का अधिकार है। ये बोल सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है। जो राम के अस्तित्व को नकारती थी और समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाती थी, वो कौन सी आस्था की बातें कर रहे हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here