Kailasa Temple Mystery: भारत रहस्यों की भूमि है, लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में स्थित एलोरा का कैलाश मंदिर एक ऐसा अजूबा है जिसे देखकर आधुनिक विज्ञान भी अपने घुटने टेक देता है. यह मंदिर केवल पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि प्राचीन भारतीय इंजीनियरिंग का वो प्रमाण है जिसने दुनिया भर के आर्किटेक्ट्स को सोच में डाल दिया है.
नीचे से ऊपर नहीं, ऊपर से नीचे बना है यह मंदिर
पूरी दुनिया में कोई भी इमारत या मंदिर पहले नींव से शुरू होकर शिखर तक जाता है. लेकिन कैलाश मंदिर दुनिया का इकलौता ऐसा निर्माण है जिसे ऊपर से नीचे की तरफ तराशा गया है. एक पूरे पहाड़ को काटकर उसे मंदिर की शक्ल देना आज की मशीनों के लिए भी नामुमकिन है.
4 लाख टन पत्थर का महा-रहस्य

इतिहासकारों के अनुसार, इस भव्य मंदिर को बनाने के लिए पहाड़ से करीब 4 लाख टन पत्थर बाहर निकाला गया था. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मंदिर के 50 किलोमीटर के दायरे में उस मलबे का एक दाना तक नहीं मिला. सवाल ये है कि वो मलबा कहां गया? क्या हमारे पूर्वजों के पास ऐसी कोई तकनीक थी जिससे पत्थर को गायब किया जा सके, या उसे कहीं और इस्तेमाल किया गया? अगर हम ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें, तो इस मंदिर को बनने में मात्र 18 साल लगे. 1000 साल पहले जब न क्रेन थी, न बिजली, तब सिर्फ छेनी और हथौड़े से हर घंटे 5 टन पत्थर काटना कैसे संभव था? क्या हमारे पूर्वजों के पास कोई ऐसी लेजर टेक्नोलॉजी थी जो कठोर ग्रेनाइट के पत्थरों को मक्खन की तरह काट सकती थी? एक भी गलत वार पूरे मंदिर के डिजाइन को बिगाड़ सकता था, लेकिन यहाँ एक इंच की भी गलती नहीं मिलती।
जब औरंगजेब की 1000 सैनिकों वाली फौज हार गई
इस मंदिर की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 1682 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने इसे पूरी तरह नष्ट करने का आदेश दिया था. उसने 1000 मजदूरों को काम पर लगाया, जो 3 साल तक दिन-रात मंदिर को तोड़ने की कोशिश करते रहे. लेकिन 3 साल बाद वे केवल कुछ मूर्तियों को ही खंडित कर पाए. हार मानकर औरंगजेब को अपना इरादा बदलना पड़ा.

मंदिर के नीचे क्या है? पाताल लोक का रास्ता या अंडरग्राउंड शहर?
कैलाश मंदिर के नीचे गुफाओं और सुरंगों का एक जटिल जाल है. जमीन के नीचे की गई मैपिंग से पता चला है कि वहां वेंटिलेशन के लिए खास छेद बनाए गए हैं. अब सवाल यह है कि आखिर मंदिर के नीचे किसे हवा की जरूरत थी? क्या वहां कोई गुप्त शहर बसा था? फिलहाल पुरातत्व विभाग ने इन रास्तों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है.

सुपर कंप्यूटर जैसा ड्रेनेज सिस्टम और वाइब्रेशन
मंदिर के भीतर पानी की निकासी इतनी सटीक है कि आज के बड़े-बड़े इंजीनियर भी इसे देखकर दंग रह जाते हैं. साथ ही, मंदिर के गर्भगृह का निर्माण इस तरह किया गया है कि मंत्रों के उच्चारण से पूरा पहाड़ एक खास फ्रीक्वेंसी पर गूंजता है. पश्चिमी शोधकर्ता इसे एलियन कंस्ट्रक्शन कहते हैं, लेकिन असल में यह हमारे महान सनातन विज्ञान का जीवंत प्रमाण है.कैलाश मंदिर आज भी दुनिया के लिए एक चुनौती बना हुआ है। यह मंदिर हमें याद दिलाता है कि भारत का प्राचीन ज्ञान और विज्ञान कितना उन्नत था. यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि मानवता के इतिहास का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग चमत्कार है.




