जंतर-मंतर में अनशन में वांगचुक, कचौड़ी-नूडल्स खाते दिखे अभिजीत दीपके, ट्रोलिंग पर दी सफाई

0
152

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके लोगों के निशाने पर आ गए हैं. एक तरफ पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन का 10वां दिन पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ दीपके इस वीडियो में कचौड़ी, नूडल्स और ब्रेड पकौड़ा खाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि मुख्य आंदोलनकारी के भूखे रहने के बावजूद बाकी साथी खाना क्यों खा रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर अभिजीत दीपके ने सफाई दी है.

वीडियो पुराना है : अभिजीत दीपके

ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपके का वीडियो वायरल हुआ हो. इसके पहले भी आंदोलन के दौरान की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसने सीजेपी के संस्थापक को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. हालांकि विवाद बढ़ता देख अभिजीत दीपके ने सफाई दी है. दीपके ने कहा- सोशल मीडिया पर जो वीडियो क्लिप वायरल की जा रही है, उसे गलत तरीके से पेश किया गया है. यह वीडियो उस समय का है जब सोनम वांगचुक का अनशन शुरू भी नहीं हुआ था और वे एक पर्यावरण सम्मेलन के लिए यूरोप के दौरे पर थे. जानबूझकर वीडियो को क्रॉप करके इस छात्र आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

क्या हैं इस आंदोलन की मुख्य मांगें?

बात जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन मांगों की करे तो नीट (NEET) पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई, देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद करना और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुखता से शामिल की गई है. सोशल मीडिया से शुरू हुए सीजेपी (CJP) के इस जमीनी आंदोलन को विपक्ष का भी साथ मिला है. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here