जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, दो की मौत और कई घायल

0
20
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, दो की मौत और कई घायल
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, दो की मौत और कई घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

21 अक्टूबर, गोवा : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उधमपुर जिले के रामनगर इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक नाबालिग भी है। घायलों को इलाज के लिए रा मनगर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस पचौंड से रामनगर जा रही थी तभी सुबह करीब आठ बजे गुल्ली गला के पास यह हादसा हो गया। इस घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लोहे के मलबे में तब्दील हो गई।  हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायल यात्रियों को बसंतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर हादसे का संज्ञान लिया। 
 
जितेंद्र सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने एक्स पर बताया कि घटनास्थल से सभी घायल लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को रामनगर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिया संज्ञान

उधमपुर हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here