SIR को लेकर इंडिया गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग हुई रद्द जाने आगे की क्या रहेगी रणनीति

0
18
SIR को लेकर इंडिया गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग हुई रद्द जाने आगे की क्या रहेगी रणनीति
SIR को लेकर इंडिया गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग हुई रद्द जाने आगे की क्या रहेगी रणनीति
संवादाता-रिया-पांडेय / दिल्ली

दशहरे का त्योहार खत्म हुआ और एक बार फिर से विपक्ष को Sir और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे की याद आई दरअसल दशहरे के पहले लगातार कई दिनों तक सड़क पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हिंदी गठबंधन के कई नेता सड़क पर प्रदर्शन करते रहे त्योहार के दौरान भी यह देखने को मिला कि इंडिया गठबंधन के नेता तो नहीं मगर सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खूब बवाल काटा

अब दशहरे का त्यौहार खत्म हुआ है ऐसे में इंडिया गठबंधन और खासकर कांग्रेस ने फिर इस मुद्दे की याद दिलाई, गुरुवार की सुबह सूत्रों से यह जानकारी मिली कि आज शाम इंडिया गठबंधन के नेताओं की वर्चवाल मीटिंग होनी है,

दिन भर इसको लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में इसकी चर्चाएं होती रही, मगर शाम ढलते ढलते यह खबर आई किया बैठक टाल दिया गया है,

इन कारणों से हुई बैठक रद्द ..
वही सूत्रों की तरफ से जो जानकारी आई की ,कई प्रमुख नेता यात्रा में व्यस्त,नेताओं के ट्रैवलिंग के चलते चर्चा टाली गई है,.ऑनलाइन बैठक में नहीं जुड़ पा रहे थे नेता..भाजपा अभी पूरे दिन इस वर्चुअल मीटिंग को लेकर पूरे दिन कटाक्ष करती रही, जहां उनका कहना है,की विपक्ष के नेता आपस में बैठ ही नहीं सकते इसलिए वर्चुअल मीटिंग का सहारा लेना पड़ रहा है, ओर जब की यह बैठक टाल गई है.

जल्द ही होगी अगली बैठक..
ऐसे में इसको लेकर सियासी बयान बाजी और तेज होगी, ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में अगली बैठक होगी, जहां ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से sir की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख चेहरे एक साथ मिलकर मंथन करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here