उत्तरप्रदेश में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, वाराणसी के सभी घाट डूबे। राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून।

0
37

उत्तरप्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लखनऊ-बाराबंकी समेत 5 शहरों में शनिवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, शनिवार को नदी का पानी 68.74 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। खतरे का निशान 71.26 मीटर है। सभी 84 घाट डूब गए हैं। हालात ये है कि मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत से कराई जा रही है। बारिश के बढ़ते पानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा में सभी छोटी-बड़ी नावों के संचालन पर रोक लगा दी है।

मध्यप्रदेश में 3 मानसूनी सिस्टम एक्टिव बताए जा रहे हैं जिसके कारण रीवा-सीधी के पास लो प्रेशर एरिया, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से मानसून ट्रफ और दक्षिणी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। सिवनी-बालाघाट में भारी बारिश का दौर जारी है तो 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। 1 से 21 अगस्त के बीच 235.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि अगस्त की सामान्य बारिश 233.1 मिमी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्दी में बारीश जारी रहने का अनुमान है।

लेकिन, राजस्थान में तस्वीरे अलग है, मानसून कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट था, लेकिन 11 जिलों में तेज धूप निकली। 4 जिलों में भी 10 मिमी से कम बारिश हुई। जिसके कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में 39.9° और चूरू में 39° तापमान रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here