हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज,जानिए कितनी महंगी हुई यात्राएं।

0
35

इंडिगो से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट है। एयरलाइन ने बढ़ती एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) कीमतों के बीच घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से रात 12:01 बजे के बाद की गई नई बुकिंग पर लागू होंगी। घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर फ्यूल चार्ज अब ₹375 से ₹1,300 तक होगा। वहीं, इंटरनेशनल रूट्स पर यह चार्ज ₹1,000 से लेकर ₹10,000 तक पहुंच सकता है।

घरेलू उड़ानों में 500 किलोमीटर तक के सफर पर ₹375, 501 से 1,000 किलोमीटर के लिए ₹600, 1,001 से 1,500 किलोमीटर के लिए ₹900, 1,501 से 2,000 किलोमीटर के लिए ₹1,150 और 2,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाली उड़ानों पर ₹1,300 का फ्यूल चार्ज लगेगा। इंटरनेशनल रूट्स पर चार्ज गंतव्य के हिसाब से अलग-अलग होगा और यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यह ₹10,000 तक पहुंच सकता है। एयरलाइन के मुताबिक, हालिया महीने में ATF की कीमतों में 14% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और ईंधन की लागत पिछले दशक के ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है। 

इंडिगो के मुताबिक, लगातार बढ़ रही ईंधन लागत का असर एयरलाइन के ऑपरेटिंग खर्च पर पड़ रहा है, इसलिए फ्यूल चार्ज को दोबारा तय करना जरूरी हुआ। इस बढ़ोतरी का सीधा असर नई बुकिंग कराने वाले यात्रियों के कुल टिकट खर्च पर पड़ेगा। गौरतलब है कि एयरलाइन ने इस साल मार्च में फ्यूल सरचार्ज लागू किया था और अप्रैल में भी इसमें बदलाव किया था; अक्टूबर की यह नई बढ़ोतरी उसके बाद का एक और संशोधन है। ऐसे में आने वाले फेस्टिव सीजन में हवाई यात्रा का बजट यात्रियों के लिए पहले से ज्यादा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here