बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर कल मतदान, 5.33 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

0
25
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर कल मतदान, 5.33 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर कल मतदान, 5.33 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
स्लग: एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू का आरजेडी और प्रशांत किशोर पर हमला, एनडीए की जीत का दावा
सावंदता – संजय कुमार, पटना

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार थमने के बाद अब सभी की निगाहें 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव मैदान में करीब 150 उम्मीदवार हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला लगभग 5.33 लाख मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मतदान प्रक्रिया तक, जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

933 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

विधान परिषद की आठ सीटों के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों के लिए 598 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों के लिए 335 मतदान केंद्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीटें हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शामिल हैं।

मतपत्र भरने के लिए बैंगनी स्केच पेन अनिवार्य

मतदान के दौरान मतदाताओं को बैंगनी स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता को अपनी पहली पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने निर्धारित कॉलम में अंक ‘1’ लिखना होगा। इसके लिए रोमन या अंतरराष्ट्रीय अंकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतपत्र पर नाम या हस्ताक्षर करने अथवा निर्धारित पेन के अलावा किसी अन्य पेन से निशान लगाने पर मतपत्र अवैध हो सकता है। मतदान के दौरान पहचान के लिए स्नातक मतदाताओं की बाएं हाथ की तर्जनी और शिक्षक मतदाताओं की मध्यमा उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी।

पटना स्नातक सीट पर मुकाबले पर सबकी नजर

इस चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अनूप सिंह के बीच मुकाबला है। निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के अनूप सिंह को समर्थन देने से इस सीट का चुनावी समीकरण और दिलचस्प हो गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

27 अक्टूबर को होगी मतगणना

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, निष्पक्ष मतदान और सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को मतदान के बाद सभी की निगाहें मतगणना पर रहेंगी। विधान परिषद की सभी आठ सीटों के लिए 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों की जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here