Bhuvneshwar Kumar Comeback: लंबे इंतजार के बाद मेरठ के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भुवी एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। उनकी वापसी की खबर से मेरठ के क्रिकेट कोच और युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। खिलाड़ियों का कहना है कि भुवनेश्वर आज भी युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हैं और उनकी वापसी से टीम इंडिया को अनुभव के साथ स्विंग गेंदबाजी का मजबूत विकल्प मिलेगा।
मेरठ के क्रिकेट मैदान से टीम इंडिया तक पहुंचे भुवी

भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट से रिश्ता मेरठ से ही गहरा रहा है। यहीं उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां सीखीं और अपनी गेंदबाजी को निखारा। आज जब इतने लंबे अंतराल के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है, तो शहर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल है। भुवी के साथ शुरुआती दौर में क्रिकेट खेल चुके और अब युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने वाले कोच आशीष शर्मा का कहना है कि उनकी वापसी से वह बेहद खुश हैं। उनके मुताबिक भुवनेश्वर सिर्फ बेहतरीन गेंदबाज ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवी अपनी स्विंग और अनुभव के दम पर शानदार प्रदर्शन करेंगे और एक बार फिर मेरठ का नाम रोशन करेंगे।
युवा क्रिकेटप्रेमियो ने कहा- वापसी का इंतजार था

भुवनेश्वर की वापसी को लेकर मेरठ के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह है। युवा क्रिकेटर अंश का कहना है कि भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्विंग गेंदबाजी है। वह नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और परिस्थितियों को समझकर गेंदबाजी करने का लंबा अनुभव उनके पास है। अंश के मुताबिक, भुवी को टीम में वापसी का मौका भले ही देर से मिला हो, लेकिन यह फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक है। उन्हें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भुवनेश्वर अपनी पुरानी लय
RCB से भुवनेश्वर का रिश्ता बेहद पुराना





