उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश बनी आफत।दिल्ली-NCR में बारिश, कई इलाकों में 3 फीट भरा पानी।

0
32

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 92 गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं। जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं। इधर दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों जैसे संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया, घर, दुकानों में पानी घुस गया। जिससे सड़क पर गाड़ियां फंस गईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर राहत और बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। जिलाधिकारियों से पूरी तरह अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, जिलों के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही मुख्यालय स्तर से भी सभी जिलों की निगरानी की जाए। बाढ़ प्रभावित हर परिवार तक राहत पहुंचे इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर,चंबल और नर्मदापुरम संभाग में रविवार को भारी बारिश हुई। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश का पूर्वी हिस्सा तरबतर हो गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इसी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here