जयपुर में CJP प्रवक्ता से मारपीट। शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम, दीपके ने कहा-गुंडों को नहीं पकड़ा तो आऊंगा जयपुर।

0
44

राजस्थान में जयपुर के बगरू गांव में स्कूल के बाहर जमकर बवाल हुआ। सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची CJP की टीम और ग्रामीण आमने-सामने आ गए।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट, पत्थरबाजी और गाड़ियों के शीशे तोड़ने तक की बात सामने आई है। CJP का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। लाठियों से हमला किया गया पत्थर बरसाए गए।

आशुतोष रांका ने दिया अल्टीमेटम

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “यह वहां के गांव वाले नहीं भाजपा के बुलाये हुए गुंडे है। इनका सरगना कमल प्रधान वहां गरीब लोगों की जमीन पर कब्जे का काम करता है। बच्चों को भैंसों में तबेले में पढ़ाया जा रहा है, और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है क्या शर्मनाक स्थिति है।”बुजुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फोन तोड़ दिए। यह सब पहले से तय था। इन सभी गुंडों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और आदेश वापस लिया जाए; वरना, यह विरोध अब शिक्षा से आगे बढ़कर मदान दिलावर तक फैल जाएगा…आपको शर्म आनी चाहिए।

हमला बीजेपी के डर को दिखाता- दीपके
जयपुर में CJP सदस्यों पर हुए हमले पर CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा- आशुतोष पर हुआ हमला BJP के डर को दिखाता है। उन्हें डर है कि अगर गरीब बच्चों के स्कूलों में सुधार हुआ, तो लोग उनकी सरकार से सवाल पूछने लगेंगे। आशुतोष और उनकी टीम को तब निशाना बनाया गया जब वे एक सरकारी स्कूल की हालत दिखाने के लिए वहां गए थे। दीपके ने कहा- मारपीट करने वाले गुंडों को नहीं पकड़ा तो जयपुर आउंगा।

स्कूल में बाहरी एंट्री पर है रोक
वहीं दूसरी तरफ सवाल ये भी उठ रहे हैं कि जब राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और बिना अनुमति फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर रोक लगा रखी है। तो CJP की टीम स्कूल का निरीक्षण करने वहां पहुंची ही क्यों?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here