साप्ताहिक राशिफल 12 जुलाई – 18 जुलाई: इस सप्ताह आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं?

यह सप्ताह कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है तो कई राशियोंं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

0
33

आने वाला हफ्ता आपके लिए क्या खास लेकर आया है? ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, यह सप्ताह कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है तो कई राशियोंं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आइए नजर डालते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries)

मेष राशियों के लिए यह हफ्ता सफलता और उन्नति लेकर आया है. जिस लक्ष्य के लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसके पूरा होने के प्रबल योग हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा, मान-सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. बस सपने बड़े देखें और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जरूर करें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर लाल है.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के लिए यह समय यश और लाभ लेकर आ रहा है. किसी भी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और काम की सराहना होगी. पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे और घर में खुशहाली आएगी. सप्ताह के मध्य से आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार दिखेगा। पुरानी बातों को छोड़ें और आगे बढ़ने पर ध्यान दें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर कॉपर है.

मिथुन (Gemini)

धन और करियर के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. मिथुन राशि वालों के लिए प्रमोशन, इंक्रीमेंट या कोई बड़ी बिजनेस डील की संभवनाएं प्रबल है. बस परिवार में तालमेल बिठाकर चलें और लंबी यात्रा के दौरान गाड़ी धीरे चलाएं. सप्ताह के अंत में सब कुछ पाने की दौड़ के बजाय, एक लक्ष्य पर ध्यान दें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 5 और लकी रंग हरा है.

कर्क (Cancer)

आपकी पदोन्नति और सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं. मन में थोड़ी असुरक्षा या डर हो सकता है, लेकिन घबराएं नहीं, परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में हैं. नया सामाजिक दायरा बनेगा और विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है. नकारात्मक विचारों और नकारत्मक लोगों को खुद से दूर रखें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर आसमानी है.

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता आपकी उन्नति का है. आर्थिक लाभ और आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं. अगर आप नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं, तो यह सही समय है. परिवार का पूरा साथ मिलेगा और जो लोग विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं, उनके लिए भी खुशखबरी है. सप्ताह के अंत में शांत मन से फैसले लें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर सफेद है.

कन्या (Virgo)

यह हफ्ता आपके लिए साल के सबसे शुभ हफ़्तों में से एक है. हर क्षेत्र में सफलता, करियर में प्रमोशन और ढेर सारे नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं. बस याद रखें, विरोधी चाहे कितने भी हों, आप अपने लक्ष्य पर डटे रहें और फिजूलखर्ची से बचें. आपकी मेहनत रंग लाने वाली है. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर नीला है.

तुला (Libra)

यह हफ्ता उन्नति से भरा है. बदलाव सकारात्मक होंगे और पुरानी परेशानियां दूर होंगी. खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं, इसलिए अपनी बजट प्लानिंग पर ध्यान दें. काम का बोझ बढ़ता है, तो घबराएं नहीं, यह आपकी सफलता का रास्ता है. सकारात्मकता बनाए रखें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 3 और लकी रंग गुलाबी है.

वृश्चिक (Scorpio)

करियर और प्रमोशन के लिए तो समय शानदार है, लेकिन रिश्तों में थोड़ी सावधानी बरतें. मतभेदों को विनम्रता से सुलझाएं और ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें. यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके काम के लिए बहुत फायदेमंद होंगे. संयम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर बैंगनी है.

धनु (Sagittarius)

यह हफ्ता आपके लिए बेहद शुभ है. मान-सम्मान, पदोन्नति और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. चाहे करियर बदलना हो या बिजनेस की कोई बड़ी डील, सितारे आपके साथ हैं. ज्यादा सोचने में वक्त बर्बाद न करें, अपनी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दें. यह समय आपकी उन्नति का है. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा है.

मकर (Capricorn)

आपके लिए यात्राओं के शुभ योग हैं. करियर और पढ़ाई में तरक्की को लेकर भी सितारे आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं. घर के पुराने मतभेद भी खत्म होंगे. बस अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें. सप्ताह के अंत में किसी की मदद करना आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा. शांत रहें और आगे बढ़ें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर गोल्डन है.

कुंभ (Aquarius)

अगर आप प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतज़ार कर रहे थे, तो खुश हो जाइए. बाधाएं खत्म हो रही हैं और कामयाबी आपके कदम चूमेगी. काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है, इसलिए खुद को रिचार्ज करना न भूलें. जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय थोड़ा धैर्य रखें, जीत आपकी ही होगी. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर काला है.

मीन (Pisces)

आपके लिए नए रिश्ते और आय के नए स्रोत खुल रहे हैं, लेकिन सावधान, जो चीजें या लोग आपको तनाव दे रहे हैं, उनसे दूरी बनाने का यही सही समय है. आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी भी बड़े सौदे में जल्दबाजी न दिखाएं. खुद को समय दें और मानसिक शांति को प्राथमिकता दें. इस हफ्ते के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर पीला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here