मुजफ्फरपुर की बहू…3 बच्चों की मां…स्कूल डायरेक्ट सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार 2026’

0
49

मुजफ्फरपुर की बहू सोनी गुप्ता ने पटना में आयोजित मिसेज बिहार फिनाले में 100 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिसेज बिहार 2026 का खिताब अपने नाम किया…शादी के 17 साल बाद,तीन बच्चों की परवरिश और स्कूल संचालन की जिम्मेदारियों के बीच भी सपनों को जिंदा रखने की मिसाल पेश की है।

पत्रकार वार्ता करतीं मिसेज बिहार चुनी गई शहर की सोनी गुप्ता । जागरण

100 प्रतिभागियों को हराकर जीता खिताब…

मुजफ्फरपुर की बहू सोनी गुप्ता ने पटना में आयोजित मिसेज बिहार फिनाले में 100 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिसेज बिहार 2026 का खिताब अपने नाम किया…शादी के 17 साल बाद,तीन बच्चों की परवरिश और स्कूल संचालन की जिम्मेदारियों के बीच भी सपनों को जिंदा रखने की मिसाल पेश की है। मुजफ्फरपुर की सोनी गुप्ता ने राजधानी पटना के पनाश कौटिल्य होटल में आयोजित मिसेज बिहार 2026 के ग्रैंड फिनाले में 100 शादीशुदा महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मिसेज वर्ल्ड 2025 सरगम कौशल ने सोनी गुप्ता को ताज पहनाया। विजेता सोनी को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भी प्रदान की गई। प्रथम रनर-अप नेहा डे और द्वितीय रनर-अप ज्योति पाठक रहीं।

पति पहले थे खिलाफ,फिर बने सबसे बड़े सपोर्टर

सोनी गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छा जताई तो,उनके डॉक्टर पति शुरुआत में पूरी तरह खिलाफ थे। लेकिन सोनी ने अपने सपनों और इस मंच की अहमियत को समझाया तो पति न सिर्फ मान गए, बल्कि पूरे सफर में उनका सबसे मजबूत सहारा बने रहे।सोनी गुप्ता शांति निकेतन स्कूल की डायरेक्टर हैं। परिवार और कामकाजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

100 सुंदरियों को पछाड़... 3 बच्चों की मां सोनी गुप्ता बनीं 'मिसेज बिहार 2026', पति थे पहले खिलाफ, फिर वही बने सपोर्टर

हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों में काम करने की इच्छा जताई

सोनी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। साथ ही हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों में काम करने की भी उनकी इच्छा है। मुजफ्फरपुर में उनकी इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। सोनी गुप्ता की सफलता उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सोचती हैं कि एक बार परिवार बस जाने के बाद सपने देखना बंद कर देना चाहिए। मिसेज बिहार 2026 की विजेता सोनी गुप्ता न सिर्फ मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात बन गई हैं।

समाज की महिलाओं को समर्पित जीत

‘मिसेज बिहार 2026’ खिताब जीतने के बाद सोनी गुप्ता ने कहा,कि “यह जीत उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं। शादी और बच्चों के बाद जीवन खत्म नहीं हो जाता, बल्कि नई शुरुआत हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here