आफत की बारिश…पुणे में इमारत पर कचरे का पहाड़ गिरा,16 दबे। सूरत में बारिश ने 85 साल का तोड़ा रिकॉर्ड।

0
28

जुलाई की बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ दरक रहे है, बादल फट रहे है, नदियां उफान पर है, सड़कें नालों में तब्दील हो गई है। जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस समय मानसून ने देश का 95 फीसदी हिस्सा कवर कर लिया है।

पुणे में कचरे का पहाड़ गिरा

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को भारी बारिश से कचरे का बड़ा पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया। जिसके कारण इमारत ढह गई। 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में कचरे का पहाड़ जैसा ढेर था जो वहां मौजूद कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग पर गिर पड़ा।

सूरत में 85 साल का रिकॉर्ड टूटा

गुजरात के सूरत में बारिश ने 85 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 36 घंटे में 11 से 19 इंच तक बारिश हो गई। जिससे जुलाई 1941 में दर्ज हुई 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। पूरे शहर में बाढ़ के हालात बने हुए है, शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई़। करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की जान चली गई, वहीं 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here