इस बार मानसून ने पूरे भारत को कवर करने में समय लगाया, लेकिन अब बारिश कई राज्यों में आफत बनकर बरस रही है। खासकर पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी खबरे आ रही है। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भी हालात बेकाबू हो रहे है। कई राज्यों के निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव के हालात बन गए है।
वायनाड में लैंडस्लाइड का भयावह मंजर
केरलम के वायनाड में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है, 8 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। बता दें यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ है। यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई। हादसे का डरा देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है देखिए…
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा
जम्मू-कश्मीर के डोडा में ऊपरी इलाके में बादल फटने जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मलबा घरों और दुकानों में घुस गया, इतना ही नहीं सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में दब गईं है। महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 48 घंटे में करीब 15 इंच बारिश दर्ज की गई। मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खजुराहो में सबसे ज्यादा 4.4 इंच बारिश दर्ज की गई।




