UPI पर 0.4% चार्ज दिवाली तक टला, जानें ग्राहकों और दुकानदारों पर क्या होगा असर

0
30

नई दिल्ली। UPI पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया है। यह नियम पहले 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला था। अब इसे दिवाली के बाद लागू किया जाना है, हालांकि नई तारीख की आधिकारिक घोषणा का नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस फैसले से त्योहारी सीजन में कारोबारियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

प्रस्तावित नियम के अनुसार 2,000 रुपये से अधिक के कुछ पात्र UPI मर्चेंट भुगतानों पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा। जैसे, 10,000 रुपये के पात्र भुगतान पर 0.4 प्रतिशत की दर से 40 रुपये MDR बनता है। कुछ क्षेत्रों के लिए अलग दरें और सीमाएं भी निर्धारित हैं। पर्सन टू पर्सन को पैसा भेजने वाले UPI ट्रांजैक्शन और निर्धारित जीरो-MDR श्रेणी के भुगतान मुफ्त रहेंगे।

आम ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि प्रस्तावित MDR सीधे हर ग्राहक से वसूला जाने वाला शुल्क नहीं है। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप के जरिए भुगतान करने पर सभी यूजर्स को अतिरिक्त 0.4% देने की जरूरत नहीं होगी। छोटे भुगतानों और निर्धारित छूट वाली श्रेणियों पर भी शुल्क नहीं लगेगा। फिलहाल चार्ज लागू होने की नई तारीख घोषित नहीं हुई है, इसलिए ग्राहकों और व्यापारियों को NPCI और वित्त मंत्रालय की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here