नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसके पीछे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163, देर से सूचना मिलने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया है।
जंतर-मंतर पर CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं…

दिल्ली पुलिस की ज्वॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि CJP की ओर से प्रदर्शन को लेकर आवेदन मिला था, लेकिन इसकी सूचना निर्धारित समय से काफी देर से दी गई। पुलिस के मुताबिक, तय दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदर्शन की सूचना कम से कम 10 दिन पहले मिलनी चाहिए। पुलिस ने यह भी कहा कि पहले के प्रदर्शनों के दौरान निर्देशों और आश्वासनों का पालन नहीं किए जाने को ध्यान में रखा गया है। सार्वजनिक सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार अनुमति नहीं दी गई।
दिल्ली के कई इलाके में BNSS की धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है। इसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा सकती है।
राजधानी में 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने की तैयारी

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का अनुरोध किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू हो सकती है और 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक जारी रह सकती है। कुछ स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी भी प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि दिल्ली मेट्रो की सभी ट्रेनें बंद रहेंगी।
दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द

10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। यह फैसला संभावित यातायात बाधाओं और स्टेशन के आसपास भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए लिया गया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली प्रभावित ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।
9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद





