टेनिस के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का दिखा जुनून, विंबलडन स्टाइल बना चर्चा का विषय

0
31

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से पहले ही लाखों प्रशंसकों का दिल जीत चुके हैं। अब 15 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान से बाहर अपने शानदार अंदाज और सादगी से भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। हाल ही में वैभव इंग्लैंड के प्रतिष्ठित विंबलडन टूर्नामेंट के पुरुष फाइनल में भारतीय पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए।

वैभव सूर्यवंशी विंबलडन स्टाइल बना चर्चा का विषय…

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने देखा विम्बलडन फाइनल, युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से पहले ही लाखों प्रशंसकों का दिल जीत चुके हैं। अब 15 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान से बाहर अपने शानदार अंदाज और सादगी से भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। हाल ही में वैभव इंग्लैंड के प्रतिष्ठित विंबलडन टूर्नामेंट के पुरुष फाइनल में भारतीय पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और फैंस उनके नए जेंटलमैन लुक की जमकर तारीफ करने लगे।

वैभव ने आखिरी समय में अभिषेक शर्मा से मांगी मदद

विंबलडन 2026 के फाइनल में पहुंचे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा ने  सेंटर कोर्ट के लिए तैयार किया उनका लुक - vaibhav sooryavanshi reaches  wimbledon 2026 final ...

वैभव को विंबलडन के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पर पुरुष एकल फाइनल मुकाबला देखने का मौका मिला। फाइनल में इटली के यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम और लगातार दूसरा विंबलडन खिताब अपने नाम किया। काले रंग के स्टाइलिश सूट, सफेद धारीदार शर्ट और ब्लैक सनग्लासेस में वैभव का अंदाज बेहद आकर्षक नजर आया। कई लोगों को लगा कि उन्होंने इस खास मौके की पहले से पूरी तैयारी की होगी, लेकिन खुद वैभव ने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं था। वही मीडिया से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए बताया कि विंबलडन जाने की तैयारी अचानक हुई थी और उनके पास पहनने के लिए उपयुक्त कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से मदद मांगी।

वैभव सूर्यवंशी का विंबलडन स्टाइल बना चर्चा का विषय…

काला सूट, टाई और ब्लैक चश्मा, विंबलडन फाइनल में छाए वैभव सूर्यवंशी; बॉस  बेबी ने बताया किसने दिलाए कपड़े? | Jansatta

वैभव सूर्यवंशी ने कहा,”कुछ भी तैयारी नहीं थी। जल्दी-जल्दी में जो मिला, वह अभिषेक भैया से बोलकर अरेंज कराया और पहनकर चला गया। इस एक बयान ने फैंस का दिल जीत लिया। क्रिकेट की दुनिया में सीनियर खिलाड़ियों का जूनियर खिलाड़ियों के प्रति सहयोग और अपनापन एक बार फिर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अभिषेक शर्मा की इस मदद की सराहना की।

विंबलडन में सेंटर कोर्ट पर यादगार अनुभव साझा किया

PHOTOS: काला चश्मा, सूट-बूट...वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का लंदन वाला  लुक, विंबलडन का फाइनल मैच दिखा 'बेबी बॉस' का जलवा | Republic Bharat

वैभव को विंबलडन के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पर पुरुष एकल फाइनल मुकाबला देखने का मौका मिला। फाइनल में इटली के यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम और लगातार दूसरा विंबलडन खिताब अपने नाम किया। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट का माहौल देखकर वैभव बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।वैभव को विंबलडन के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पर पुरुष एकल फाइनल मुकाबला देखने का मौका मिला। फाइनल में इटली के यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम और लगातार दूसरा विंबलडन खिताब अपने नाम किया। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट का माहौल देखकर वैभव बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।

क्रिकेट के साथ टेनिस का भी शौक

Vaibhav Sooryavanshi On Favourite Tennis Player: "मैं नडाल और जोकोविच को  बहुत देखता था; मैं जोकोविच का बहुत बड़ा फ़ैन हूँ" – Vaibhav Sooryavanshi

बातचीत के दौरान वैभव ने खुलासा किया कि क्रिकेट के अलावा उन्हें टेनिस भी बेहद पसंद है। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से टेनिस को लगातार फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्होंने टेनिस के महान खिलाड़ियों राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को खेलते हुए देखा है। आज भी जोकोविच उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। वैभव ने मौजूदा दौर के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज को भी अपना पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी बताया। हालांकि इस बार अल्कराज टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे थे,लेकिन वैभव ने पूरे टूर्नामेंट पर नजर बनाए रखी और यानिक सिनर के प्रदर्शन की भी तारीफ की।

तेजी से बढ़ रही BABY BOY वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता

24 गेंद में 11 चौके-छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका की उड़ाई  धज्जियां

कम उम्र में क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब धीरे-धीरे एक युवा आइकन के रूप में भी उभर रहे हैं। उनका आत्मविश्वास,सादगी और सीखने का जज़्बा फैंस को लगातार प्रभावित कर रहा है। विंबलडन में उनकी मौजूदगी ने यह भी दिखाया कि वह सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अन्य खेलों के प्रति भी गहरी रुचि रखते हैं। मैदान पर शानदार बल्लेबाजी और मैदान के बाहर विनम्र व्यवहार—यही संयोजन वैभव सूर्यवंशी को भारतीय खेल जगत के सबसे चर्चित युवा चेहरों में शामिल कर रहा है। वही आने वाले समय में क्रिकेट में उनके प्रदर्शन पर जितनी नजरें होंगी, उतनी ही दिलचस्पी उनके व्यक्तित्व और सफर को लेकर भी बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here