अयोध्या की तर्ज पर होगा चित्रकूट का विकास, दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी।कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की।

0
29

चित्रकूट। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय चित्रकूट दौरा पूरा हुआ। चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन धार्मिक और विकास संबंधी कार्यक्रमों में सीएम ने हिस्सा लिया। उन्होंने सुबह 7 बजे कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा की साथ ही विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया,साधु-संतों से मुलाकात की और इसी दौरान उन्होंने चित्रकूट को अयोध्या और वाराणसी की तर्ज पर विकसित करने की बात दोहराया।

मंदिरों के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कामदगिरि की परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिक्रमा मार्ग और मंदिरों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद साधु-संतों को आश्वस्त किया कि चित्रकूट का विकास अयोध्या और वाराणसी की तर्ज पर किया जाएगा। सीएम की परिक्रमा के दौरान कई साधु-संत भी उनके साथ मौजूद रहे। परिक्रमा मार्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखते ही मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों ने चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें परिक्रमा कराई। पंचकोसी परिक्रमा के बाद बारह के हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और विपिन विराट महाराज से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मार्ग पर जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here